Bihar Bhumi Portal Online Complaint (बिहार भूमि पोर्टल ऑनलाइन शिकायत) एक महत्वपूर्ण सुविधा है जो बिहार सरकार ने नागरिकों के लिए शुरू की है। यदि आपके भूमि रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी) में कोई त्रुटि है, पोर्टल पर तकनीकी समस्या आ रही है, या कोई अन्य शिकायत है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
यह लेख हम आपको Bihar Bhumi Portal Online Complaint दर्ज करने, शिकायत की स्थिति ट्रैक करने और समाधान पाने की पूरी प्रक्रिया को सरल चरणों में समझाए है।
Table of Contents
- Bihar Bhumi Portal Online Complaint क्यों जरूरी है?
- शिकायत के प्रकार (Types of Complaints)
- Bihar Bhumi Portal Online Complaint दर्ज करने की प्रक्रिया
- शिकायत की स्थिति कैसे ट्रैक करें? (Track Complaint Status)
- शिकायत के लिए आवश्यक जानकारी
- शिकायत निवारण प्रक्रिया (Grievance Redressal)
- समस्याएं और समाधान
- प्रश्न (FAQs)
Bihar Bhumi Portal Online Complaint क्यों जरूरी है?
Bihar Bhumi Portal Online Complaint एक डिजिटल माध्यम है जिसके माध्यम से नागरिक अपनी भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान बिना किसी देरी के प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है।
शिकायत दर्ज करने के मुख्य कारण
- 📋 गलत भूमि रिकॉर्ड - खसरा, खतौनी, नाम, रकबा में त्रुटि होने पर ।
- 💻 तकनीकी समस्या - पोर्टल एक्सेस, डाउनलोड, भुगतान संबंधी समस्या होने पर ।
- ⏳ लंबित आवेदन - म्यूटेशन, प्रमाणित प्रति आवेदन में देरी
- 🏢 अधिकारी की लापरवाही - तहसील/अंचल कार्यालय में अनुचित व्यवहार होने पर ।
- 🗺️ भू-नक्शा त्रुटि - डिजिटल नक्शे में गलत सीमा या गलत प्लॉट जानकारी होने पर ।
शिकायत के प्रकार (Types of Complaints)
Bihar Bhumi Portal Online Complaint दर्ज करने की प्रक्रिया
यदि आपके भूमि रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी) में कोई त्रुटि है, पोर्टल पर तकनीकी समस्या आ रही है, या कोई अन्य शिकायत है, तो आप नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करके आप भी Bihar Bhumi Portal Online Complaint को आसानी से दर्ज कर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।
Bihar Bhumi Portal पर जाएं
चरण 2: “शिकायत दर्ज करें” विकल्प चुनें
होमपेज पर मुख्य मेनू में “शिकायत दर्ज करें” या “Online Complaint” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: शिकायत फॉर्म खोलें
आपके सामने “Complaint Registration” का फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी:
- शिकायतकर्ता का नाम (Complainant Name)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number) - OTP सत्यापन के लिए
- ईमेल आईडी (Email ID) - वैकल्पिक
- जिला, अंचल, मौजा (District, Circle, Mauza) - भूमि की लोकेशन
- शिकायत का प्रकार (Complaint Type) - ड्रॉपडाउन से चुनें
- शिकायत का विवरण (Description) - समस्या को विस्तार से लिखें
- सहायक दस्तावेज (Supporting Documents) - अगर हो तो अपलोड करें (PDF/JPG)
चरण 4: OTP सत्यापन करें
दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
चरण 5: “सबमिट” बटन पर क्लिक करें
सभी जानकारी सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। आपकी शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी। आपको एक शिकायत नंबर (Complaint ID/Registration Number) प्राप्त होगा। इस नंबर को सुरक्षित रखें - इससे आप शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे।
ध्यान दें:
शिकायत दर्ज करते समय सही और सटीक जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। गलत जानकारी देने पर शिकायत खारिज हो सकती है। सहायक दस्तावेज (जैसे रिकॉर्ड की प्रति, स्क्रीनशॉट) अपलोड करने से शिकायत का समाधान जल्दी होता है।
शिकायत की स्थिति कैसे ट्रैक करें? (Track Complaint Status)
शिकायत दर्ज करने के बाद आप नीचे दिए गए चरणों से उसकी स्थिति देख सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।
Bihar Bhumi Portal पर जाएं
चरण 2: “शिकायत स्थिति देखें” विकल्प चुनें
Bihar Bhumi पोर्टल के होमपेज पर “शिकायत स्थिति देखें” या “Complaint Status” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: शिकायत नंबर दर्ज करें
शिकायत दर्ज करते समय प्राप्त शिकायत नंबर (Complaint ID) और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: “Search” बटन पर क्लिक करें
“Search” या “Status Check” बटन पर क्लिक करने पर आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।
शिकायत स्थिति के प्रकार (Status Types)
- ✅ पंजीकृत (Registered) - शिकायत दर्ज हो चुकी है
- ⚙️ प्रक्रियाधीन (In Process) - शिकायत पर कार्रवाई जारी है
- ✔️ निपटारा (Resolved) - शिकायत का समाधान कर दिया गया है
- ❌ खारिज (Rejected) - शिकायत को खारिज कर दिया गया है (कारण सहित)
शिकायत के लिए आवश्यक जानकारी
शिकायत दर्ज करने से पहले यह जानकारी रखें:
- ✔️ अपना पूरा नाम और मोबाइल नंबर
- ✔️ जिला, अंचल, मौजा (जहाँ भूमि स्थित है)
- ✔️ खाता नंबर या खसरा नंबर (यदि उपलब्ध हो)
- ✔️ शिकायत से संबंधित दस्तावेज (खसरा-खतौनी की प्रति, स्क्रीनशॉट, रसीद आदि)
- ✔️ समस्या का सटीक विवरण (जितना विस्तृत हो उतना बेहतर)
शिकायत निवारण प्रक्रिया (Grievance Redressal Process)
Bihar Bhumi Portal पर शिकायत दर्ज करने के बाद निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई जाती है:
चरण 1: शिकायत का सत्यापन
शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारी (तहसीलदार/अंचल अधिकारी) द्वारा शिकायत की जांच की जाती है।
चरण 2: आवश्यक कार्रवाई
यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो रिकॉर्ड में सुधार या समस्या का समाधान किया जाता है।
चरण 3: निपटारा और सूचना
शिकायत का समाधान होने के बाद आपको SMS या ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाता है। आप पोर्टल पर स्थिति भी देख सकते हैं।
⚠️ समय सीमा (Timeline)
सामान्यतः शिकायतों का निपटारा 15 से 30 दिनों में कर दिया जाता है। यदि शिकायत जटिल है या अधिक जांच की आवश्यकता है, तो इसमें अधिक समय लग सकता है।
समस्याएं और समाधान (Common Issues & Solutions)
⚠️ आम समस्याएं और उनका समाधान
- शिकायत दर्ज नहीं हो रही: शिकायत दर्ज करने के लिए सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक फील्ड भरे गए हैं। और आपके अपलोड फाइल साइज (PDF/JPG) 2MB से कम होनी चाहिए।
- OTP नहीं आ रहा: शिकायत पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर सही दर्ज करें। फिर भी न हो तो 2-3 मिनट बाद पुनः प्रयास करें। और अपना मोबाईल या लैपटॉप का नेटवर्क सिग्नल चेक करें।
- शिकायत का समाधान नहीं हो रहा: आप उच्च अधिकारी (जिला स्तर) को ईमेल या पत्र लिख सकते हैं। नहीं तो टोल फ्री नंबर 1800-345-6001 पर कॉल कर सकते है ।
- शिकायत नंबर भूल गए: आप “Forgot Complaint ID” विकल्प से मोबाइल नंबर के माध्यम से नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Bhumi Portal Online Complaint - (FAQs)
प्रश्न 1: क्या Bihar Bhumi Portal पर शिकायत दर्ज करने के लिए पंजीकरण जरूरी है?
उत्तर: नहीं, शिकायत दर्ज करने के लिए आपको पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। आप सीधे मोबाइल नंबर से OTP सत्यापन करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
प्रश्न 2: क्या शिकायत दर्ज करने के लिए कोई शुल्क लगता है?
उत्तर: नहीं, Bihar Bhumi Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना पूरी तरह से निःशुल्क है।
प्रश्न 3: शिकायत दर्ज करने के बाद समाधान कितने दिनों में मिल जाता है?
उत्तर: सामान्यतः शिकायत का समाधान 15 से 30 दिनों के भीतर कर दिया जाता है। गंभीर मामलों में अधिक समय लग सकता है।
प्रश्न 4: क्या मैं किसी और की जमीन के लिए शिकायत दर्ज कर सकता हूँ?
उत्तर: हाँ, लेकिन ऐसा करते समय आपको शिकायत के कारण और अपनी पहचान को स्पष्ट रूप से बताना होगा।
प्रश्न 5: शिकायत की स्थिति नहीं दिख रही है, क्या करें?
उत्तर: सुनिश्चित करें कि आप सही शिकायत नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर रहे हैं। यदि फिर भी समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
प्रश्न 6: क्या मैं शिकायत वापस ले सकता हूँ?
उत्तर: हाँ, यदि शिकायत पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है, तो आप संबंधित अधिकारी से संपर्क करके शिकायत वापस ले सकते हैं।
सहायता और संपर्क
Bihar Bhumi Portal Online Complaint हेल्पलाइन
| विभाग | बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
|---|---|
| टोल फ्री नंबर | 1800-345-6001 |
| ईमेल | support-biharbhumi[at]bihar[dot]gov[dot]in |
| शिकायत पोर्टल | https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ComplaintRegistration |