Bihar Bhumi 2026 - बिहार भूमि रिकॉर्ड, खसरा / खतौनी, भू-नक्शा देखें

Bihar Bhumi (बिहार भूमि) बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। यह बिहार के नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड, खसरा, खतौनी, नक्शे और अन्य महत्वपूर्ण संपत्ति संबंधी जानकारी को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। यह एक डिजिटल प्रणाली है जिससे भूमि विवरण प्राप्त करना सरल और पारदर्शी हो गया है।

Bihar Bhumi क्या है?

Bihar Bhumi का अर्थ

Bihar Bhumi (बिहार भूमि) बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। यह बिहार के नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड, खसरा, खतौनी, नक्शे और अन्य महत्वपूर्ण संपत्ति संबंधी जानकारी को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। यह एक डिजिटल प्रणाली है जिससे भूमि विवरण प्राप्त करना सरल और पारदर्शी हो गया है।

Bihar Bhumi का उद्देश्य

Bihar Bhumi पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इससे लोगों का समय बचता है, पारदर्शिता बढ़ती है और भूमि संबंधित काम जैसे रिकॉर्ड देखना, नक्शा प्राप्त करना आसान हो जाता है।

महत्वपूर्ण बातें

  • Bihar Bhumi पोर्टल पर कई सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं
  • आप अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी) ऑनलाइन देख सकते हैं
  • भू-नक्शा (मानचित्र) ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं
  • प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए ऑनलाइन आवेदन और भुगतान की सुविधा

Bihar Bhumi पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ

साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि (निःशुल्क)

इस भू-अभिलेख प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए आपको Bihar Bhumi Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। इसे आप मुफ्त में देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि (प्रमाणित)

इस प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण और निर्धारित शुल्क देना आवश्यक है। यह प्रतिलिपि कानूनी रूप से मान्य होती है और सरकारी कार्यों में उपयोग की जा सकती है।

मुफ्त सेवाएँ

बुनियादी भूमि रिकॉर्ड (खसरा/खतौनी) मुफ्त

खसरा, खतौनी और भूमि स्वामित्व की जानकारी

सरल भूमि नक्शा देखना मुफ्त

ग्रामवार और प्लॉट स्तर का भूमि नक्शा ऑनलाइन देखें

आबादी अधिकार अभिलेख मुफ्त

ग्राम आबादी से संबंधित अधिकार रिकॉर्ड

अभिलेखागार प्रतियाँ मुफ्त

ऐतिहासिक भूमि अभिलेखों की प्रतियां

सशुल्क सेवाएँ

प्रमाणित भूमि रिकॉर्ड प्रतियाँ सशुल्क

डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित भूमि रिकॉर्ड

प्रमाणित भूमि नक्शे सशुल्क

कानूनी रूप से मान्य भूमि नक्शे की प्रति

राजस्व न्यायालय आदेश प्रतियाँ सशुल्क

राजस्व न्यायालय के आदेशों की प्रमाणित प्रतियां

भू-अधिकार पुस्तिका सशुल्क

भूमि अधिकारों से संबंधित पुस्तिका प्राप्त करें

Bihar Bhumi पोर्टल के लाभ

🏠
घर बैठे सुविधा
बिहार के नागरिक घर से ही भूमि रिकॉर्ड और नक्शे ऑनलाइन देख सकते हैं
⏱️
समय की बचत
तहसील के लंबे चक्करों और यात्रा लागत से बचत
💰
पैसे की बचत
बिचौलियों और अतिरिक्त खर्चों में कमी
🔍
पारदर्शिता
भूमि जानकारी स्पष्ट और सुलभ, गलत जानकारी की संभावना कम
🚫
भ्रष्टाचार में कमी
डिजिटल प्रणाली से रिश्वत और भ्रष्टाचार की संभावना घटी
⚖️
विवाद निवारण
सटीक रिकॉर्ड से भूमि विवादों और धोखाधड़ी को रोकने में मदद

Bihar Bhumi पर खसरा / खतौनी Online कैसे देखें?

Bihar Bhumi पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ा खाता (जमाबंदी) विवरण ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। इस सुविधा से भूमि स्वामित्व, खाता नंबर, खसरा नंबर और जमीन के रकबे की जानकारी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

अपना खाता (जमाबंदी) देखने की प्रक्रिया नीचे सरल चरणों में दी गई है:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।

Bihar Bhumi Portal पर जाएं
Bihar Bhumi Portal

चरण 2: Jamabandi Register विकल्प चुनें

होमपेज पर उपलब्ध Jamabandi Register विकल्प पर क्लिक करें।

Bihar Bhumi

चरण 3: जिला, अनुमंडल, अंचल और मौजा (गांव) चुनें

अब आपको क्रम से अपना जिला, अनुमंडल, अंचल और मौजा (गांव) का चयन करें।

चरण 4: खोज विधि का चयन करें

इसके बाद जमीन खोजने के लिए उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, जैसे:
- भाग बर्तमान
- पृष्ट संख्या बर्तमान
- जमाबन्दी संख्या से खोजे
- खाता नंबर से खोज
- खसरा नंबर से खोज
- रैयत के नाम से खोज
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
- कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे

चरण 5: Search करें

सभी जानकारी भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी जमीन से संबंधित अधिकार अभिलेख (RoR) स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा । इस रिकॉर्ड में भूमि स्वामी का नाम, खाता-खेसरा विवरण, रकबा (क्षेत्रफल) और अन्य संबंधित जानकारी देखी जा सकती है।

Bihar Nhulekh Nakal

चरण 6: विवरण देखें और डाउनलोड करें

आप इस जानकारी को आवश्यकता होने पर इसे 'प्रिंट' या 'डाउनलोड' भी किया जा सकता है।

Bihar bhulekh khasra khatauni Nakal

विशेष सुविधा

यह ऑनलाइन सुविधा भूमि रिकॉर्ड की जाँच को आसान बनाती है और नागरिकों को सरकारी कार्यालय जाने से राहत प्रदान करती है।

Bihar Bhumi पर Online भू-नक्शा देखें?

Bihar Bhumi पोर्टल की Bhu Naksha सुविधा के माध्यम से बिहार के नागरिक अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। इस सुविधा से प्लॉट की स्थिति, सीमा और खेसरा से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

Online भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया नीचे सरल चरणों में दी गई है:

चरण 1: भू-नक्शा वेबसाइट पर जाएँ

सबसे पहले भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.bihar.gov.in पर जाएँ।

भू-नक्शा पोर्टल पर जाएं
Bhu Naksha Bihar

चरण 2: View Map विकल्प चुनें

होमपेज पर उपलब्ध “View Map” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: स्थान विवरण चुनें

इसके बाद आपको अपने District, Sub Division, Circle, Mauza, Survey Type (RS या CS), Map Instance और Sheet Number का चयन करें।

Bihar Bhunaksha Portal

चरण 4: नक्शा देखें और प्लॉट चुनें

सभी विकल्प चुनने के बाद संबंधित क्षेत्र का भू-नक्शा स्क्रीन पर दिखाई देगा। नक्शे में से अपना प्लॉट चुनें। इसके बाद खेसरा नंबर, रकबा (क्षेत्रफल) और खेत की चौहदी की जानकारी दिखाई देगी। यदि आवश्यकता हो, तो LPM Reports विकल्प पर क्लिक करके अपने प्लॉट का नक्शा PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।

लाभ

यह ऑनलाइन भू-नक्शा सुविधा भूमि की पहचान, सत्यापन और जानकारी प्राप्त करने में उपयोगी है और जमीन से जुड़े विवादों को कम करने में सहायक होती है।

Bihar Bhumi पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?

चरण 1: वेबसाइट पर जाएं

Bihar Bhumi के आधिकारिक पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाएं।

Bihar Bhumi Portal पर जाएं
bihar bhumi registration

चरण 2: नागरिक लॉगिन ऑप्शन चुनें

होम पेज पर 'नागरिक लॉगिन Or Public User' बटन पर क्लिक करें। यदि आप नये उपयोगकर्ता हैं तो पहले आपको "पंजीकरण" पर क्लिक कर अपना खाता बनाएं इसके लिए आपको नीचे दिये गए दिशानिर्देश का पालन करे -

bihar bhumi new registration

चरण 3: फॉर्म भरें

सामान्य जानकारी (नाम, पता जन्म तिथि आधार नंबर ,मोबाइल नंबर , ईमेल आदि ) और सभी संपर्क विवरण को सही सही भरें।

bihar bhumi new registration Form

चरण 4: OTP सत्यापन करें

मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन कर लेना है और इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा ।

Bihar Bhumi पोर्टल पर लॉगिन करें

Bihar Bhumi पोर्टल पर जब आप पंजीकरण प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद आपको अपने खाता मे लॉगिन करने और सभी सेवाओ को आसानी से "लॉगिन" करना होगा ।

चरण 1: वेबसाइट पर जाएं

इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको Bihar Bhumi के आधिकारिक पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाएं।

Bihar Bhumi Portal पर जाएं

चरण 2: नागरिक लॉगिन ऑप्शन चुनें

होम पेज पर 'नागरिक लॉगिन Or Public User' बटन पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें

इसके बाद आपको पंजीकरण किया हुआ मोबाइल नंबर और कैप्चा विवरण को सही सही भरें।

bihar bhumi portal login

चरण 4: "लॉगिन" बटन क्लिक करे

मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके साइन इन करें बटन पर क्लिक कर देना है ।

Bihar Bhumi पर Online जमाबंदी पंजी-II देखें

Bihar Bhumi पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी जमाबंदी पंजी-II की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। इस सुविधा से भूमि स्वामित्व, खाता, खेसरा और रैयत से संबंधित विवरण आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

Online जमाबंदी पंजी-II देखने की प्रक्रिया नीचे सरल चरणों में दी गई है:

चरण 1: पोर्टल पर जाएँ

सबसे पहले बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।

Bihar Bhumi पोर्टल

चरण 2: जमाबंदी पंजी देखें चुनें

होमपेज पर उपलब्ध “जमाबंदी पंजी देखें” विकल्प पर क्लिक करें।

Bihar Bhumi Jamabandi Register online

चरण 3: जिला, अंचल और मौजा चुनें

नए पेज पर अपना जिला, अंचल और मौजा (गांव) चुनें। सभी जानकारी भरने के बाद Proceed बटन पर क्लिक करें।

चरण 4: खोज विकल्प चुनें

अब खोज के लिए उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, जैसे: रैयत के नाम से खोज, खाता नंबर से खोज, खेसरा / प्लॉट नंबर से खोज, जमाबंदी संख्या से खोज, समस्त पंजी-II नाम के अनुसार देखें। चयनित जानकारी भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: विवरण देखें

Search प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपकी जमीन से संबंधित जमाबंदी पंजी-II का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें भूमि स्वामी का नाम, खाता-खेसरा विवरण और भूमि की स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। यह ऑनलाइन सुविधा भूमि रिकॉर्ड की जाँच को आसान बनाती है और सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता को कम करती है।

Bihar Bhumi पर ऑनलाइन दाखिल-खारिज (Mutation) आवेदन

Bihar Bhumi पोर्टल के माध्यम से बिहार के लोग अपने दाखिल-खारिज (Mutation) आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

दाखिल-खारिज (Mutation) आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे सरल चरणों में दी गई है:

चरण 1: पोर्टल पर जाएँ

सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।

Bihar Bhumi पोर्टल
bihar bhumi Mutation online

चरण 2: ऑनलाइन दाखिल-खारिज चुनें

होमपेज पर उपलब्ध “ऑनलाइन दाखिल-खारिज” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉगिन करें या पंजीकरण करें

इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन सेवाएँ लॉगिन का पेज खुलेगा। यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो नागरिक विकल्प चुनकर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर साइन इन करें बटन पर क्लिक करें। यदि आपने पहले कभी Bihar Bhumi पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, तो पंजीकरण बटन पर क्लिक करें।

bihar bhumi Mutation online logine

चरण 4: पंजीकरण फॉर्म भरें

पंजीकरण फॉर्म (PDF) मे आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरनी होती है। इसके बाद पता विवरण सेक्शन में पता, गांव/शहर, जिला, राज्य और पिन कोड की जानकारी दर्ज करें। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और पंजीकरण करें बटन पर क्लिक करें। सफल पंजीकरण के बाद आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।

चरण 5: आवेदन सबमिट करें

लॉगिन होने के बाद दाखिल-खारिज (Mutation) आवेदन फॉर्म खुलेगा, जहाँ पर आपको जमीन से जुड़ी आवश्यक जानकारी चरणबद्ध तरीके से भरनी होती है। सभी विवरण सही प्रकार से भरकर आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करें।

Bihar Bhumi पर दाखिल-खारिज (Mutation) आवेदन की स्थिति देखें

चरण 1: पोर्टल पर जाएँ

सबसे पहले बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।

चरण 2: स्थिति देखें विकल्प चुनें

होमपेज पर उपलब्ध “ऑनलाइन म्यूटेशन की स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें।

Bihar Bhumi Mutation Status online

चरण 3: जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष चुनें

अब आपके सामने Application Status of Mutation का पेज खुलेगा। इस पेज पर क्रम से जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष का चयन करें।

चरण 4: खोज विकल्प चुनें

इसके बाद आवेदन खोजने के लिए उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, जैसे: केस नंबर से खोज, डीड नंबर से खोज, मौजा से खोज, प्लॉट नंबर से खोज। चुने गए विकल्प के अनुसार आवश्यक जानकारी भरें और सुरक्षा कोड दर्ज करें। सभी विवरण भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: स्थिति देखें

Search करने के बाद, आपके दाखिल-खारिज (Mutation) आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आवेदन की स्थिति, केस विवरण और संबंधित जानकारी देखी जा सकती है। यह ऑनलाइन सुविधा नामांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है और बिहार के लोगों को कार्यालय जाने की आवश्यकता से राहत देती है।

Bihar Bhumi पर भू-लगान भुगतान ऑनलाइन कैसे करें

Bihar Bhumi पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिक अपनी जमीन का भू-लगान (Land Revenue) ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह सुविधा समय बचाती है और कार्यालय जाने की आवश्यकता को कम करती है।

भू-लगान भुगतान करने की प्रक्रिया नीचे सरल चरणों में दी गई है:

चरण 1: पोर्टल पर जाएँ

सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।

Bihar Bhumi पोर्टल
bihar land revenue online

चरण 2: ऑनलाइन भू-लगान भुगतान चुनें

होमपेज पर मौजूद “ऑनलाइन भू-लगान भुगतान” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आप bhulagan.bihar.gov.in वेबसाइट पर पहुँच जाएंगे, जहाँ “ऑनलाइन भुगतान करें” विकल्प चुनें।

भू-लगान पोर्टल पर जाएं
bihar land revenue online form

चरण 3: स्थान विवरण चुनें

अब खुले हुए पेज पर क्रम से जिला, अंचल, हल्का और मौजा का चयन करें।

चरण 4: खोज विधि चुनें

इसके बाद जमीन की जानकारी खोजने के लिए उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, जैसे: रैयत के नाम से खोज, खाता नंबर से खोज, प्लॉट नंबर से खोज, जमाबंदी संख्या से खोज, समस्त पंजी-II नाम के अनुसार देखें। चुने गए विकल्प के अनुसार आवश्यक जानकारी भरें और सुरक्षा कोड दर्ज करें। सभी विवरण भरने के बाद खोजें बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: भुगतान करें और रसीद प्राप्त करें

खोज पूरी होने पर आपके सामने भू-लगान से संबंधित विवरण दिखाई देगा। भुगतान करने के लिए ऑनलाइन भुगतान विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। सफल भुगतान के बाद, भुगतान रसीद ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

संपर्क विवरण

Bihar Bhumi हेल्पलाइन

विभाग बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
पता राजस्व भवन, पटना, बिहार - 800015
टोल फ्री नंबर 1800-345-6001
ईमेल support-biharbhumi[at]bihar[dot]gov[dot]in

सामान्य प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: Bihar Bhumi पोर्टल क्या है?

उत्तर: यह बिहार सरकार का आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड पोर्टल है, जहाँ खसरा, खतौनी और नक्शे ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।

प्रश्न: क्या Bihar Bhumi पर रिकॉर्ड देखने के लिए शुल्क लगता है?

उत्तर: नहीं, साधारण भू-अभिलेख और नक्शा देखना पूरी तरह निःशुल्क है। केवल प्रमाणित प्रति के लिए शुल्क है।

प्रश्न: रिकॉर्ड में त्रुटि होने पर क्या करें?

उत्तर: संबंधित तहसील कार्यालय में जाकर सुधार का आवेदन करें या पोर्टल के 'शिकायत' सेक्शन का उपयोग करें।